सलमान खान ने किया पोस्ट, आपकी तबियत कैसी है?
एक्टर सलमान खान अगर देर रात कुछ पोस्ट करते हैं, तो उसके पीछे जरूर कुछ वजह होती है। वे अक्सर अपने इंस्टाग्राम और एक्स पर ऐसी पोस्ट शेयर किया करते हैं। अब हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा पोस्ट किया, जो काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘आप लोगों की तबीयत कैसी है?’ अब उनके कैप्शन को एक तंज के तौर पर लिया जा रहा है।
दरअसल बीते दिनों उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कई फैंस ने उनके लुक को देखकर उनकी तबीयत ठीक होने के सवाल पूछे थे। इसके अलावा कई पैपराजी पेज ने भी उस वीडियो पर उनकी तबीयत से जुड़ा कैप्शन लिखकर वीडियो शेयर किया था।
अब सलमान खान का ये पोस्ट उन सभी बातों पर तंज की तरह देखा जा रहा है। हालांकि सलमान ने इस मामले पर सीधे तौर पर कोई बयान नहीं दिया है।
