व्यापार

यूनियन की हड़ताल को लेकर बैंकों को मिला निर्देश

 नई दिल्ली:बैंक यूनियनों की तरफ से मंगलवार को पूरे दिन की हड़ताल के एलान के बाद सरकार और बैंकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी को लेकर सोमवार एक जरूरी बैठक हुई। इस बैठक में बैंकों को निर्देश दिए गए कि हड़ताल के बावजूद ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो और बैंकिंग सेवाएं सुचारु रूप से चलती रहें। यह बैठक वित्तीय सेवा विभाग के सचिव की अध्यक्षता में हुई। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के चेयरमैन, सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के प्रमुख शामिल हुए। 

इस बैठक में बैंकों को खास तौर पर इन बातों पर ध्यान देने को कहा गया, जिसमें ग्राहक सेवाएं बिना रुकावट चलती रहें, डिजिटल बैंकिंग जैसे इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, कार्ड पेमेंट आदि सही तरीके से काम करते रहें, क्लियरिंग और सेटलमेंट सिस्टम (चेक, ट्रांजैक्शन आदि) प्रभावित न हों, सरकारी कामकाज से जुड़ी बैंकिंग सेवाएं जारी रहें, बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट (ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में सेवा देने वाले बैंक प्रतिनिधि) के जरिए सेवाएं चलती रहें।

एजेंसी

Leave a Reply