जापान में रिलीज होगी पुष्पा 2
फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने भारत ही नहीं, विदेशों में भी खूब कमाई की थी। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को अब जापान में भी रिलीज करने की तैयारी चल रही है। इसी बीच अभिनेता सोमवार को अपने पूरे परिवार के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पर नजर आए। यहां से वो अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी और बच्चों के साथ जापान रवाना हुए। अब सवाल उठता है कि यह फिल्म जापान में कब रिलीज होने जा रही है। तो आपको बता दें कि ‘पुष्पा 2’ जापान में 16 जनवरी को रिलीज होगी।
जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचने के बाद अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने अपने होटल के बाहर का नजारा दिखाया। इससे पहले 5 दिसंबर 2024 में ‘पुष्पा 2’ देशभर में पांच भाषाओं में रिलीज हुई थी। फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी। अब, मेकर्स को जापान में भी तगड़े कलेक्शन की उम्मीद है।
