होस्ट ही नहीं शेफ भी बने सलमान बर्थडे पार्टी में
सलमान खान के जन्मदिन के बाद से कई वायरल फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रहे हैं। सोमवार को जेनेलिया डिसूजा ने भी एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें सलमान खान उनके और रितेश देशमुख के लिए अपने हाथों से भेल बना रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए जेनेलिया ने दिल को छू लेने वाला मैसेज भी लिखा है।
जेनेलिया सलमान खान की वीडियो पोस्ट करने के साथ एक कैप्शन भी लिखती हैं, ‘सलमान खान जैसा कोई नहीं है। वह आपको घर जैसा महसूस कराने और आपको स्पेशल फील कराने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं। इस बार उन्होंने बहुत ही स्वादिष्ट ‘भाऊंची भेल’ सर्व की
