मध्य प्रदेश

चंबल की बाढ़ में डूबा अटेर का प्राचीन किला

भिंड: भिंड के अटेर में चंबल नदी का पानी ऐतिहासिक प्राचीन दुर्ग को भी पार कर गया है। जल स्तर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुर्ग के बगल में लगा प्रवेश द्वार भी इसमें डूब चुका है। इसके अलावा पीछे की तरफ प्राचीन चामुंडा देवी का मंदिर भी पानी से घिरा नजर आ रहा है। बाढ़ के चलते किले में टूरिस्ट की आवाजाही पर तीन दिन पहले ही रोक लगा दी गई थी।

Leave a Reply