मध्य प्रदेश

हरसी डैम का जलस्तर 62 प्रतिशत पहुंचा, गेट खुलेंगे

ग्वालियर:आज 2 जुलाई की रिपोर्ट के अनुसार, हरसी डैम 62 प्रतिशत तक भर चुका है, जो क्षेत्र के किसानों के लिए राहत की खबर है। हालांकि, अभी किसानों द्वारा धान की पौध तैयार नहीं की जा सकी है, जिसके कारण डैम से छोड़ा गया पानी कृषि कार्यों में तुरंत उपयोग नहीं हो सकेगा।प्रशासन ने एहतियातन डैम से पानी छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि भविष्य में ओवरफ्लो और बाढ़ जैसे हालात न बनें।

बताया जा रहा है कि शिवपुरी, श्योपुर और गुना जिलों के कुछ हिस्सों से लगातार पानी माणीखेड़ा और हरसी डैम में पहुंच रहा है। ऐसे में जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए हरसी डैम का गेट खोला जा रहा है।
हालांकि, किसानों को धान की बुवाई में अभी 20 से 25 दिन और लग सकते हैं। ऐसे में छोड़ा गया पानी भाखड़ा सिंध नदी के माध्यम से बह जाएगा। प्रशासन का कहना है कि वर्ष 2023 जैसी स्थिति दोहराने से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है, जब जलभराव के चलते कई गांवों में बाढ़ के हालात बन गए थे।

Leave a Reply