अम्बेडकर धाम देखने जाएंगे मुख्यमंत्री डॉ यादव
ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज ग्वालियर में अम्बेडकर धाम देखने जाएंगे. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज 28 जून को ग्वालियर, भिंड का दौरा प्रस्तावित है. मुख्यमंत्री सुबह 11,35 बजे विमान से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पहुंचेंगे. वहां से उनका अम्बेडकर धाम जाने का कार्यक्रम है.
मुख्यमंत्री के दौरे के चलते कलेक्टर रुचिका चौहान, एसएसपी धर्मवीर सिंह कल शाम जौरासी में निर्माणाधीन बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर धाम की तैयारी देखने पहुंचे थे।
