खरगे जाएंगे अहमदाबाद
नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को अहमदाबाद में विमान हादसे में घायल लोगों और पीड़ित परिजनों से मिलेंगे तथा दुर्घटनास्थल पर स्थिति का भी जायजा लेंगे।कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे शाम चार बजे के करीब अहमदाबाद पहुंचेगे और हवाई जहाज दुर्घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिजनों के साथ एकजुटता दिखाएंगे।
श्री खरगे इस दौरान सरकारी सिविल अस्पताल में घायलों से मिलेंगे तथा शोकाकुल परिवारों के सदस्यों को सांत्वना देने भी जाएंगे। श्री खरगे दुर्घटनास्थल का दौरा भी करेंगे।