गौवंश की कुर्बानी देने के मामले में सात गिरफ्तार
खरगोन:मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में गौवंश की कुर्बानी देने के मामले में आज सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम अंबा डोचा में गौवंश की कुर्बानी देने के मामले में सत्तार अंसारी, अमीन अंसारी, इमरान अंसारी, जब्बार अंसारी, तनवीर अंसारी ,अकबर अंसारी और रईस अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 32 किलो गौवंश मांस और शरीर के अन्य अवयव भी बरामद किये गये। पुलिस ने पशु चिकित्सक के माध्यम से गौ वंश मांस की पुष्टि की है, इसके अलावा इसका नमूना लेकर प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है।
आरोपियों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस सूत्रों के अनुसार बकरीद के लिये दो महीने पूर्व खरीदा गया बछड़ा कल कुर्बान करने के बाद उसके मांस का बंटवारा किया जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिलने पर तत्काल टीम गठित कर आरोपियों को पकड़ लिया गया। घटना से नाराज हिंदू संगठनों ने कल चैनपुर (झिरनिया) को बंद रखने का आह्वान किया है
