174 यूक्रेनी ड्रोनों को किया नष्ट रूसी सेना ने
मॉस्को: रूस की वायुसेना ने गुरुवार रात 174 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया।रूसी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक कल रात स्थानीय समयानुसार आठ बजे से छह जून को 04:20 बजे तक, वायुसेना की रक्षा प्रणालियों ने ब्रांस्क, रोस्तोव, सेराटोव, वोरोनिश, कलुगा, कुर्स्क, ओर्योल, रियाज़ान, तुला, बेलगोरोड, तांबोव, मॉस्को क्षेत्रों और क्रीमिया गणराज्य के क्षेत्रों में विमान प्रकार के 174 यूक्रेनी मानव रहित हवाई वाहनों को रोका और नष्ट कर दिया।
इसके अलावा ब्लैक सी के ऊपर तीन यूक्रेनी नेप्च्यून-एमडी निर्देशित मिसाइलों को नष्ट कर दिया।राजधानी के मेयर ने बताया कि मॉस्को के पास आने पर 10 ड्रोन को मार गिराया गया।ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने सुरक्षा के लिए मास्को क्षेत्र में तीन हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था, लेकिन बाद में उन्हें फिर से खोल दिया गया।