देश

 तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं:धनखड़

नयी दिल्ली :उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तेलंगाना राज्य के स्थापना दिवस पर स्थानीय निवासियों को शुभकामनाएं दी है।श्री धनखड़ ने सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में कहा कि तेलंगाना राज्य अपनी जीवंतता और विशेष सांस्कृतिक पहचान से जाना जाता है।

राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए लोक कल्याण और विकास पर जोर दिया है।उन्होंने कहा, “तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस पर स्थानीय निवासियों को शुभकामनाएं। आने वाले वर्षों में राज्य और यहां के निवासी विकास की नई ऊंचाइयों की और बढ़ते रहे।”

Leave a Reply